होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

सबूत निगल गया चोर, दो दिन तक ‘पेट साफ’ होने का इंतजार करती रही पुलिस

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, April 4, 2026 5:03 AM

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शातिर चोर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ऐसा कदम उठाया कि पुलिस और डॉक्टरों की टीम भी परेशान हो गई।

जिले में चोरी के एक मामले ने उस समय अजीब मोड़ ले लिया, जब गिरफ्तार किए गए एक शातिर चोर ने पुलिस को चकमा देने के लिए सबूत ही निगल लिया। इसके बाद पुलिस और डॉक्टरों को दो दिनों तक उसके ‘पेट साफ’ होने का इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, थाना बारादरी क्षेत्र की सम्राट अशोक नगर कॉलोनी में 30 मार्च को एक बंद मकान में चोरी की वारदात हुई थी। सिकंदर उर्फ छोटा नाम के आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर नकदी, मोबाइल और एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की थी। बंटवारे में उसके हिस्से में चांदी का ब्रेसलेट आया, जिसे उसने पहन रखा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए ब्रेसलेट उतारकर सबके सामने निगल लिया। यह देख पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। ब्रेसलेट निगलने के बाद आरोपी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्स-रे में उसके पेट में ब्रेसलेट होने की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टरों के सामने उसे सुरक्षित बाहर निकालने की चुनौती खड़ी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो दिनों तक शौच रोककर रखा, ताकि सबूत बाहर न आ सके। डॉक्टरों ने उसे केले और दवाइयां देकर पेट साफ कराने की कोशिश की। वहीं, पुलिसकर्मी अस्पताल में तैनात रहे और सबूत बरामद होने का इंतजार करते रहे।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment