होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली में बेटे ने लाठी-डंडों से पीटकर की पिता की हत्या

By: सुजीत कुमार

On: Wednesday, March 11, 2026 6:51 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र के गन्नई गांव में पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद गुस्से में बेटे ने अपने ही पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रघुनाथ कोल पिता रामरशीले कोल निवासी तेंदूहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पिता और पुत्र के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पुत्र ने लाठी-डंडों से अपने पिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रघुनाथ कोल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिता-पुत्र के बीच पहले भी कई बार विवाद और मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं, लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि उसने हत्या का रूप ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सुजीत कुमार

सुजीत कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment