सिंगरौली। जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल टकराने की मामूली बात पर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दो युवकों ने धारदार चाकू से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। घटना 4 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे खुटार इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि बाइक टकराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।
जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल टकराने की मामूली बात ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवकों ने चाकू से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। घटना 4 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे खुटार इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक खुटार पोखरा टोला निवासी धर्मेन्द्र कुमार शाह (24) अपने साथियों के साथ था, तभी बाइक टकराने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में धर्मेन्द्र कुमार शाह के साथ विकेश कुमार शाह और रविन्द्र शाह घायल हो गए। घटना के बाद धर्मेन्द्र कुमार शाह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी रुद्र सिंह गहरवार (22) और अखिलेश कुमार (31) ने चाकू से हमला किया था। मामले में अपराध क्रमांक 259/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
