सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर अब ट्रैफिक पुलिस की नजर है।
सड़क हादसों को रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 100 से ज्यादा वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. के निर्देशन में और यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक रोशनी केसरवानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जगह-जगह वाहनों की जांच की।
चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, नियम के खिलाफ ब्लैक फिल्म लगाने और बिना HSRP नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों पर खास कार्रवाई की गई।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से साफ कहा है कि सड़क पर निकलते समय यातायात नियमों का पालन जरूर करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करें।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जल्दबाजी और लापरवाही से वाहन न चलाएं और अपनी सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और सुरक्षित सफर करें।
