होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

13 वर्षीय अपहृता को हरियाणा से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, June 28, 2026 8:18 AM

सिंगरौली। सिंगरौली पुलिस की जयंत चौकी टीम ने 13 वर्षीय अपहृत बालिका को हरियाणा के पानीपत से सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

सिंगरौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक संवेदनशील मामले का सफल खुलासा किया है। जयंत चौकी पुलिस ने साइबर सेल की मदद से हरियाणा के पानीपत से 13 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 3 जून को बालिका के लापता होने की शिकायत मिलने पर तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस टीम पानीपत पहुंची, जहां एक धागा फैक्ट्री की आवासीय कॉलोनी से बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ हरियाणा ले गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस पूरे अभियान में जयंत चौकी पुलिस, विंध्यनगर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई निर्णायक साबित हुई। पुलिस ने इसे तकनीकी जांच और त्वरित समन्वय का सफल उदाहरण बताया है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment