मनोरंजन। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने एक बार फिर अपने फैशन स्टेटमेंट से फैंस का दिल जीत लिया है। हाल ही में साझा की गई उनकी तस्वीरों में वह डिजाइनर जोड़ी रिंपल और हरप्रीत के डिजाइन किए गए खूबसूरत एथनिक लहंगे में नजर आईं। इस लहंगे की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर एक बार फिर अपने शानदार एथनिक लुक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत के डिजाइन किए हुए रॉयल लहंगे में नजर आ रही हैं। इस लहंगे की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। एंटीक गोल्ड टोन की पेजली और फ्लोरल मोटिफ वाली बारीक कढ़ाई से सजा फ्लेयर्ड स्कर्ट उनके लुक को बेहद शाही अंदाज दे रहा है। जाह्नवी ने इस लहंगे को रंग-बिरंगी कढ़ाई वाले ब्लाउज और हल्के मेटैलिक बॉर्डर वाले दुपट्टे के साथ स्टाइल किया। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने संजनी ज्वेल्स की आकर्षक ज्वेलरी और एक स्टाइलिश डिजाइनर बैग कैरी किया, जिसने उनके एथनिक अंदाज में चार चांद लगा दिए। तस्वीरों के साथ जाह्नवी ने कैप्शन लिखा, “खुद से वादा किया था कि बस एक झलक दिखाऊंगी, पर ये कॉम्बो…”, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह रॉयल लुक तेजी से वायरल हो रहा है।
