होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

17 वर्षीय छात्रा की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, August 8, 2026 8:24 AM

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा की घर में गला रेतकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के समय छात्रा घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी देवांश पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पारा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा की उसके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले में आरोपी देवांश पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा के माता-पिता पैतृक गांव गए थे। कॉलेज से घर लौटी बड़ी बहन ने पहली मंजिल पर बहन का खून से लथपथ शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। डीसीपी वेस्ट कमलेश दीक्षित के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की। दोनों करीब दो साल से एक-दूसरे को जानते थे। आरोपी को छात्रा के किसी अन्य युवक से बातचीत करने का शक था, जिसको लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। बुधवार को आरोपी बातचीत के बहाने छात्रा के घर पहुंचा और विवाद बढ़ने पर चाकू से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सना चाकू और उसके कपड़े बरामद किए हैं। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 66 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment