नेशनल डेस्क। अच्छी नौकरी, ₹2 लाख मासिक वेतन, लाखों रुपये की बचत और किसी तरह की EMI का बोझ नहीं होने के बावजूद बेंगलुरु का 26 वर्षीय युवक खुद को आर्थिक रूप से असुरक्षित महसूस कर रहा है। उसकी यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर वायरल हो गई है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर बेंगलुरु के 26 वर्षीय युवक की एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। युवक ने बताया कि वह हर महीने करीब ₹2 लाख कमाता है, उस पर कोई EMI भी नहीं है, फिर भी वह खुद को आर्थिक रूप से असुरक्षित महसूस करता है। युवक ने लिखा कि उसका बचपन बेहद गरीबी में बीता। पहली नौकरी मिलने के बाद उसने माता-पिता को काम से रिटायर कराया, उन्हें नया घर दिलाया और हर महीने उनके खर्च के लिए ₹15-20 हजार भेजता है। वह नियमित रूप से म्यूचुअल फंड, एफडी, आरडी और गोल्ड में निवेश करता है तथा अब तक लाखों रुपये की बचत भी कर चुका है। इसके बावजूद उसे लगता है कि वह अपने सभी सपने एक साथ पूरे नहीं कर पाएगा। इस साल शादी पर करीब ₹10 लाख खर्च होने की संभावना, पुरानी कार खरीदने, जमीन लेने और बाइक खरीदने की योजनाएं उसे लगातार तनाव में रखती हैं। युवक ने यह भी कहा कि उसके कई दोस्त कम कमाई के बावजूद उससे ज्यादा खुश दिखाई देते हैं। उसने Reddit पर लोगों से पूछा कि अच्छी आय और मजबूत बचत के बावजूद उसे संतुष्टि क्यों नहीं मिलती और वह इस “Money Anxiety” से कैसे बाहर निकल सकता है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
