नेशनल डेस्क। राजस्थान से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जिस Yamaha R15 पर युवा स्टाइल और रफ्तार का सपना देखते हैं, उसी बाइक को एक महिला ने कबाड़ ढोने वाली गाड़ी में बदल दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने स्पोर्ट्स बाइक के पीछे लोहे की भारी ट्रॉली जोड़ रखी है, जिसमें कबाड़ और सामान लदा हुआ है। करीब 2 लाख रुपये की यह लग्जरी बाइक सड़क पर किसी छोटे मालवाहक वाहन की तरह दौड़ती नजर आ रही है।
देखे वीडियो-
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मजे भी ले रहे हैं। आमतौर पर स्टाइल और रफ्तार के लिए पसंद की जाने वाली Yamaha R15 को राजस्थान की एक महिला ने ऐसा रूप दे दिया कि देखने वालों के होश उड़ गए। वायरल वीडियो में महिला स्पोर्ट्स बाइक के पीछे लोहे की भारी ट्रॉली जोड़कर कबाड़ ढोती नजर आ रही है। करीब 2 लाख रुपये की यह बाइक सड़क पर किसी ‘छोटा हाथी’ की तरह सामान ले जाती दिखाई दे रही है। राह चलते लोग इस अनोखे जुुगाड़ को देखकर रुक गए और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि स्कूटी से गुजर रहे दो युवकों ने महिला को रोककर बाइक के बारे में पूछा। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि जिस बाइक को युवा स्टाइल और रेसिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं, उसी पर कबाड़ ढोया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इस जुुगाड़ के आगे बड़ी-बड़ी पिकअप गाड़ियां भी फेल हैं।” वहीं दूसरे ने कहा, “कंपनी वालों ने भी नहीं सोचा होगा कि उनकी स्पोर्ट्स बाइक का ऐसा इस्तेमाल होगा।” यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि देसी जुुगाड़ के मामले में भारतीयों का कोई मुकाबला नहीं है। यहां लोग जरूरत के हिसाब से हर चीज का नया इस्तेमाल ढूंढ ही लेते हैं।
