होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

20 फीट गहरे कुएं से बोरे में मिला युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, April 22, 2026 9:04 AM

मेरठ। जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के अतराडा गांव में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जंगल में स्थित एक बंद पड़े कुएं से बोरे में बंद एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। बदबू के आधार पर पहुंचे मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को बाहर निकालकर जांच शुरू की गई।

के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव अतराडा में मंगलवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां जंगल में स्थित करीब 20 फीट गहरे बंद पड़े कुएं से एक बोरे में बंद युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, गांव अतराडा के जंगल में गैस एजेंसी के पीछे स्थित श्रीनिवास के खेत पर मंगलवार सुबह मजदूर गेहूं की कटाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। बदबू का स्रोत तलाशने पर पास के पुराने कुएं के पास एक प्लास्टिक बोरे के आसपास कीड़े रेंगते दिखाई दिए। मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बोरे को कुएं से बाहर निकलवाया। जब बोरा खोला गया, तो उसमें करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। शव करीब 10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक ने लाल रंग की टी-शर्ट और ग्रे लोअर पहन रखा था, लेकिन चेहरा पूरी तरह गल जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के जिलों में गुमशुदगी के मामलों से मिलान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर कुएं में फेंका गया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment