सिंगरौली। जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत मस्जिद मार्केट में गुरुवार शाम कंचन ज्वेलरी दुकान में हुई हथियारबंद लूट की वारदात का वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां कैद हुई हैं। देखिए, कैसे हथियारबंद बदमाशों ने दुकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।
देखे वीडियो-
जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत मस्जिद मार्केट में गुरुवार शाम कंचन ज्वेलरी दुकान में हुई हथियारबंद लूट की वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में बदमाशों की गतिविधियां और दुकान के भीतर हुई घटना कैद दिखाई दे रही है। हथियारबंद बदमाशों द्वारा ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाए जाने से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 6 बजे चार युवक दो बाइक से जयंत मस्जिद मार्केट पहुंचे थे। इनमें से दो युवक दुकान के बाहर खड़े रहे, जबकि दो युवक कंचन ज्वेलरी दुकान के अंदर दाखिल हुए। दोनों ने दुकान संचालक अखिलेश सोनी से सोने की चेन दिखाने को कहा। दुकानदार द्वारा चेन दिखाए जाने के बाद बदमाश मौका पाकर आभूषण लेकर दुकान से निकलने लगे। इसी दौरान दुकानदार अखिलेश सोनी ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि एक बदमाश ने कट्टे की बट से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। दुकान में मौजूद कर्मचारी राहुल विश्वकर्मा ने भी बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने कट्टे से गोली चला दी, जो राहुल की हथेली में लगी। इसके बाद बदमाश अपने साथियों के साथ बाइक से मौके से फरार हो गए।
