होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

23 साल पुरानी रंजिश का खूनी अंत, पिता के हत्यारोपी की कर दी हत्या

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, July 21, 2026 6:35 AM

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे ग्रामीण पुलिस ने 23 साल पुरानी दुश्मनी से जुड़ी हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए 24 वर्षीय युवक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए पिता के कथित हत्यारोपी की सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी।

महाराष्ट्र के पुणे ग्रामीण पुलिस ने दो दशक पुराने हत्या के मामले से जुड़ी सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने 23 साल पहले अपने पिता की हत्या के आरोपी की बदला लेने की नीयत से हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को भोर तहसील स्थित पुराने कात्रज सुरंग के पास 40 वर्षीय संजय बाबूराव काडू-देशमुख का शव मिला था। शव पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मंथन वैद्य और उसके साथी सौरभ परदेशी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने मिजान शेख और संदीप कोरी के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की। जांच में सामने आया कि वर्ष 2003 में मामूली विवाद के बाद संजय काडू-देशमुख पर मंथन के पिता दिनेश वैद्य की हत्या का आरोप था। उस समय मंथन महज छह महीने का था। पुलिस का कहना है कि मंथन वर्षों से बदला लेने की भावना रखे हुए था और उसी के चलते उसने यह हत्या की साजिश रची। घटना के समय मृतक एक अन्य आपराधिक मामले में जमानत पर बाहर था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment