होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

25 हजार दीपों से जगमगाया जुड़वा तालाब, जन्मदिन पर पीएम मोदी के लिए जलाए ‘आशीर्वाद के दीप’

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, September 18, 2026 6:33 AM

सिंगरौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सिंगरौली जिले में बुधवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन जुड़वा तालाब परिसर में आयोजित ‘एक दिया आशीर्वाद का’ कार्यक्रम में 25 हजार मिट्टी के दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा तालाब परिसर जगमगा उठा और लोगों में उत्साह देखने को मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को सिंगरौली जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। अभियान के प्रथम दिवस आयोजित ‘एक दिया आशीर्वाद का’ कार्यक्रम में जुड़वा तालाब परिसर 25 हजार मिट्टी के दीपों से रोशन हो उठा। हजारों दीपों की सामूहिक रोशनी से पूरा परिसर आकर्षक और उत्सवमय नजर आया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों ने मंत्रोच्चार और वैदिक विधि-विधान के साथ दीप प्रज्ज्वलन कराया। विधायक रामनिवास शाह, विधायक राजेंद्र मेश्राम, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम., जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघप्रिय, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

हर वर्ग ने बढ़ाया जनभागीदारी का कारवां- ‘एक दिया आशीर्वाद का’ कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता देखने को मिली। समाजसेवी, व्यापारी, हितग्राही परिवार, छात्र-छात्राएं, युवा, महिलाएं और जन अभियान परिषद के सदस्य सहित बड़ी संख्या में जिलेवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम का आयोजन केवल जुड़वा तालाब परिसर तक सीमित नहीं रहा। नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाया। प्रधानमंत्री आवास योजना गनियारी के हितग्राही परिवारों ने विशेष उत्साह दिखाते हुए 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए।
घर-घर जले आशीर्वाद के दीप- जुड़वा तालाब में 25 हजार दीपों की सामूहिक रोशनी और जिलेभर में घर-घर जलाए गए दीपों से वातावरण में उत्साह और उल्लास नजर आया। आयोजकों के अनुसार, इन दीपों को सेवा, संकल्प और जनभागीदारी के प्रतीक के रूप में प्रज्ज्वलित किया गया।
17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान जनसेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य परीक्षण, पौधरोपण, सामाजिक कल्याण और शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से जुड़ी गतिविधियां आयोजित होंगी। अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ जनभागीदारी को मजबूत करना है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment