होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

29 अगस्त को चरगोड़ा में लगेगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का वृहद शिविर

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, August 27, 2026 6:33 AM

सिंगरौली। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शनिवार 29 अगस्त को ग्राम पंचायत चरगोड़ा में वृहद क्लस्टर शिविर आयोजित होगा। इसमें चरगोड़ा समेत बरहपान, गोभा, पिपराकुरंद, करौटी और उर्ती पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शनिवार, 29 अगस्त को जनपद पंचायत बैढ़न की ग्राम पंचायत चरगोड़ा में एक दिवसीय वृहद क्लस्टर शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में चरगोड़ा सहित बरहपान, गोभा, पिपराकुरंद, करौटी और उर्ती ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण किया जाएगा। शिविर में विभागीय प्रकरणों, लंबित आवेदनों, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों और लोक सेवा गारंटी से जुड़े मामलों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। साथ ही विद्यालय, आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याओं का निराकरण कराने की अपील की है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment