नेशनल डेस्क। देश की सबसे पवित्र तीर्थ यात्राओं में शामिल अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ 3 जुलाई से होगा, जो 28 अगस्त (रक्षाबंधन) तक चलेगी। यात्रा से पहले ज्येष्ठ पूर्णिमा पर प्रथम पूजा के साथ बाबा बर्फानी की पवित्र यात्रा का विधिवत आगाज किया गया।
देश की सबसे पवित्र तीर्थ यात्राओं में शामिल श्री अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ 3 जुलाई से होने जा रहा है। यह पवित्र यात्रा 28 अगस्त (रक्षाबंधन) तक चलेगी। यात्रा शुरू होने से पहले ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने पारंपरिक प्रथम पूजा कर बाबा बर्फानी की यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन समुद्र तल से अधिक ऊंचाई और कठिन रास्तों के कारण यह यात्रा चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए पहले से पूरी तैयारी करना बेहद जरूरी है।
यात्रा पर जाने से पहले बैग में रखें ये जरूरी सामान-
- थर्मल इनर और ऊनी स्वेटर
- वाटरप्रूफ जैकेट या विंडचीटर
- ऊनी टोपी, मफलर और दस्ताने
- अतिरिक्त ऊनी मोजे
- रेनकोट या पोंचो
जरूरी दवाइयां साथ रखना न भूलें- यदि आप ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, अस्थमा या किसी अन्य बीमारी की दवा लेते हैं तो पर्याप्त मात्रा में दवाइयां साथ रखें।
फर्स्ट एड किट में जरूर रखें:-
- बुखार और दर्द की दवा
- सर्दी-जुकाम की दवा
- उल्टी-दस्त की दवा
- बैंडेज और एंटीसेप्टिक क्रीम
- ORS के पैकेट
- डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन
ये दस्तावेज हैं अनिवार्य-
- यात्रा पंजीकरण प्रमाणपत्र (Yatra Registration Slip)
- कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट (CHC)
- आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
- सभी दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी मोबाइल में सुरक्षित रखें।
ये सामान भी रहेगा बेहद काम का-
- टॉर्च और अतिरिक्त बैटरी
- पावर बैंक और मोबाइल चार्जर
- धूप का चश्मा
- सनस्क्रीन और लिप बाम
- पानी की बोतल
- सूखे मेवे, एनर्जी बार और ग्लूकोज
यात्रा के दौरान रखें इन बातों का विशेष ध्यान-
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन का स्तर कम होता है, इसलिए जल्दबाजी में चढ़ाई न करें। बीच-बीच में आराम करें, पर्याप्त पानी पीते रहें और प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करें। यदि सांस लेने में तकलीफ, चक्कर, अत्यधिक थकान या सीने में दर्द महसूस हो तो तुरंत नजदीकी मेडिकल कैंप में संपर्क करें।
