होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

40 प्रतिशत अनुदान से किसानों को मिले आधुनिक ट्रैक्टर, खेती को मिली नई रफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, August 19, 2026 11:18 AM

सिंगरौली। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने के लिए संचालित बागवानी यांत्रिकीकरण योजना के तहत जिले के दो किसानों को 40 प्रतिशत शासकीय अनुदान पर आधुनिक ट्रैक्टर प्रदान किए गए। कलेक्टर गौरव बैनल ने लाभार्थी किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी।

किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से जिले में एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) 2026-27 के तहत बागवानी यांत्रिकीकरण योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र किसानों को 20 पीटीओ तक के ट्रैक्टर की लागत पर 40 प्रतिशत या अधिकतम 1.69 लाख रुपये तक का शासकीय अनुदान दिया जा रहा है। योजना के तहत ग्राम ओड़गड़ी, तहसील देवसर के उन्नतशील किसान सरयू प्रसाद बैस को मैसी फर्ग्यूसन 5118 तथा ग्राम बनौली, तहसील बैढ़न के किसान अवधेश कुशवाहा को वीएसटी 927 ट्रैक्टर की स्वीकृति मिली। कलेक्टर गौरव बैनल ने दोनों लाभार्थी किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपते हुए आधुनिक कृषि यंत्रों का अधिकतम उपयोग कर खेती को उन्नत और लाभकारी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। आधुनिक ट्रैक्टर मिलने से जुताई, बोआई सहित अन्य कृषि कार्य समय पर पूरे करने में किसानों को सुविधा मिलेगी। इससे श्रम और कृषि लागत में कमी आने के साथ खेती की उत्पादकता बढ़ाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। लाभार्थी किसानों ने शासकीय अनुदान के माध्यम से ट्रैक्टर मिलने को बड़ी राहत बताते हुए कहा कि इससे कृषि कार्यों में समय और श्रम की बचत होगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment