होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

50 लाख की चोरी का खुलासा: बेटे ने ही तोड़ा घर का लॉकर, गर्लफ्रेंड पर उड़ाए लाखों

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, August 26, 2026 4:05 AM

जोरहाट। असम के जोरहाट में 25 वर्षीय युवक ने अपने ही घर का लॉकर तोड़कर करीब 50 लाख रुपये नकद और सोने के गहने चोरी कर लिए। चोरी की रकम का बड़ा हिस्सा उसने गर्लफ्रेंड, महंगे आईफोन और होटल-रिसॉर्ट में खर्च कर दिया।

असम के जोरहाट में 25 वर्षीय युवक द्वारा अपने ही घर से करीब 50 लाख रुपये नकद और सोने के गहने चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोपी यश धनुका अग्रवाल ने चोरी की रकम का एक हिस्सा महंगे आईफोन, होटल-रिसॉर्ट में ठहरने और अपनी गर्लफ्रेंड पर खर्च कर दिया। घटना 11 अगस्त की बताई जा रही है। परिवार के घर से बाहर होने का फायदा उठाकर यश ने कमरे का लॉकर तोड़कर नकदी और जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर उसका पता अहमदाबाद में लगाया। इसके बाद उसके पिता उसे अहमदाबाद से वापस जोरहाट लाए और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि उसके दो दोस्तों जीतू सोमानी और रोहित प्रसाद ने उसे चोरी के लिए उकसाया था। आरोप है कि लॉकर खोलने के लिए चाबी बनाने वाले की भी मदद ली गई। यश ने कथित तौर पर अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड पुबाली दत्ता पर लाखों रुपये खर्च किए और उसके लिए करीब 1.5 लाख रुपये का आईफोन खरीदा। इसके अलावा उसे नकद रुपये देने और महंगे होटल-रिसॉर्ट में ठहरने की बात भी सामने आई है। जोरहाट सदर थाने के प्रभारी ऋषिकेश हजारिका ने बताया कि यश को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। FIR में उसके दोनों दोस्तों के नाम भी शामिल किए गए हैं। पुलिस को शक है कि चोरी किए गए सोने को ठिकाने लगाने में उनकी भूमिका हो सकती है। मामले में पुलिस गर्लफ्रेंड पुबाली दत्ता से भी पूछताछ कर सकती है। पुलिस फिलहाल चोरी की रकम और जेवरात के इस्तेमाल तथा बरामदगी की जांच कर रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment