होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

57 वर्ष की उम्र में कांग्रेस नेता रामशिरोमणि शाहवाल ने पहली बार किया रक्तदान, युवाओं को दिया मानव सेवा का संदेश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, May 20, 2026 9:31 AM

सिंगरौली। ब्राह्मण समाज सिंगरौली के तत्वावधान में सर्वसमाज के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशिरोमणि शाहवाल ने 57 वर्ष की उम्र में पहली बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर श्री शाहवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है।

ब्राह्मण समाज सिंगरौली के तत्वावधान में सर्वसमाज के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशिरोमणि शाहवाल ने 57 वर्ष की आयु में पहली बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर श्री शाहवाल ने कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है।” उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड 151 यूनिट रक्तदान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment