होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

65 साल के बुजुर्ग की पीठ पर सवार होकर नाला पार करने वाला पटवारी सस्पेंड

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, September 10, 2026 9:43 AM

सीधी। फसल नुकसान का जायजा लेने गांव पहुंचे एक पटवारी का करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नाला पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद सीधी कलेक्टर ने हल्का पटवारी नीलेश नामदेव को निलंबित कर दिया।

जिले मे फसल नुकसान का जायजा लेने गांव पहुंचे एक पटवारी का बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नाला पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पटवारी के व्यवहार और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर सवाल उठने लगे। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद सीधी कलेक्टर ने हल्का पटवारी नीलेश नामदेव को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि विंध्य क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व अमला गांवों में पहुंच रहा है। इसी दौरान माटा ग्राम पंचायत के हल्का पटवारी नीलेश नामदेव भी क्षेत्र में पहुंचे थे। रास्ते में करीब दो से ढाई मीटर चौड़े नाले में पानी होने पर उन्होंने खुद नाला पार करने के बजाय करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग ललवा केवट की पीठ पर बैठकर नाला पार किया। इस दौरान किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पटवारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment