नेशनल डेस्क। भारतीय MMA फाइटर संग्राम सिंह ने पाकिस्तान में आयोजित ‘स्ट्राइक एशिया चैंपियनशिप’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान फाइटर मोहम्मद आबिद अली को महज 80 सेकंड में नॉकआउट कर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले की शुरुआत से ही संग्राम पूरी तरह आक्रामक रहे और 1 मिनट 20 सेकंड में जीत दर्ज कर अपना अपराजित पेशेवर रिकॉर्ड बरकरार रखा।
भारतीय मिश्रित मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर संग्राम सिंह ने पाकिस्तान में आयोजित ‘स्ट्राइक एशिया चैंपियनशिप’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान फाइटर मोहम्मद आबिद अली को महज 80 सेकंड में नॉकआउट कर खिताब अपने नाम कर लिया। 19 जुलाई को हुए मुकाबले में संग्राम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और प्रतिद्वंद्वी को संभलने का मौका नहीं दिया। इस दमदार जीत के साथ संग्राम सिंह ने अपना अपराजित पेशेवर रिकॉर्ड भी बरकरार रखा। जीत के बाद उन्होंने खिताब देश के 147 करोड़ नागरिकों को समर्पित करते हुए कहा कि उनके लिए हर मुकाबला सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि तिरंगे के सम्मान का होता है। संग्राम सिंह ने युवाओं से फिटनेस और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि मार्शल आर्ट्स अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती का भी माध्यम है। उनकी यह जीत अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के बढ़ते खेल कौशल का एक और उदाहरण बन गई है।
