एंटरटेनमेंट डेस्क। विश्व संगीत जगत के लिए दुखद खबर है। मशहूर गायक और गीतकार डेविड क्लेटन-थॉमस का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने टोरंटो के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके पब्लिसिस्ट ने की, जिसके बाद संगीत प्रेमियों और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।
अंतरराष्ट्रीय संगीत जगत से दुखद खबर सामने आई है। 1960 और 70 के दशक में अपनी दमदार आवाज़ से करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर गायक और गीतकार डेविड क्लेटन-थॉमस का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने टोरंटो के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके पब्लिसिस्ट ने की है। डेविड क्लेटन-थॉमस अमेरिकी रॉक बैंड ब्लड, स्वेट एंड टियर्स (Blood, Sweat & Tears) के प्रमुख गायक के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध हुए। उनकी बेहतरीन गायकी और संगीत में योगदान के लिए उन्हें 1970 में दो ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। गायन के साथ-साथ वे एक शानदार गीतकार भी थे। उनके लिखे मशहूर गीत “Spinning Wheel” ने दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल की और आज भी इसे क्लासिक गीतों में गिना जाता है। 13 सितंबर 1941 को इंग्लैंड में जन्मे डेविड क्लेटन-थॉमस के पिता कनाडाई सैनिक थे। अपने लंबे संगीत करियर में उन्होंने कई यादगार गीत दिए और संगीत की दुनिया में अमिट छाप छोड़ी। उनके निधन से वैश्विक संगीत जगत में शोक की लहर है और दुनियाभर के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
