होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

85,374 हितग्राहियों के खातों में पहुंची 2.51 करोड़ की सहायता राशि

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, August 12, 2026 4:14 AM

सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एकल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के हितग्राहियों के खातों में विभिन्न योजनाओं की सहायता राशि अंतरित की। सिंगरौली जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला, लाड़ली बहना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 85,374 हितग्राहियों के खातों में कुल 2 करोड़ 51 लाख 42 हजार 259 रुपये पहुंचाए गए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय, भोपाल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एकल क्लिक के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सहायता राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित की। इसी क्रम में सिंगरौली जिले के 85,374 हितग्राहियों को कुल 2 करोड़ 51 लाख 42 हजार 259 रुपये की राशि सीधे खातों में प्राप्त हुई। जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं लाड़ली बहना योजना के तहत 64,582 पात्र हितग्राहियों के खातों में रसोई गैस सिलेंडर रिफिल अनुदान के रूप में 1 करोड़ 26 लाख 67 हजार 59 रुपये अंतरित किए गए। वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 20,792 हितग्राहियों को 1 करोड़ 24 लाख 75 हजार 200 रुपये की पेंशन राशि मिली। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी ने हितग्राहियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment