सोलापुर की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोटों से दहला इलाका।

महाराष्ट्र। के सोलापुर जिले के चिंचोली एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित एक केमिकल कंपनी में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। यह हादसा तुलजाई एसोसिएट नामक रासायनिक इकाई में हुआ था। और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कंपनी परिसर से एक के बाद एक जोरदार धमाकों की आवाजें आने लगीं। घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का महोल फैल गया।
मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। चिंचोली एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित तुलजाई एसोसिएट नामक केमिकल कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में फैक्ट्री से जोरदार धमाकों की आवाजें आने लगीं और पूरा इलाका दहल उठा। बताया जा रहा है आग लगने के समय कंपनी परिसर में कई कर्मचारी वहा मौजूद थे। मगर अधिकांश कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन कुछ के अंदर फंसे होने की आशंका है। फिलहाल घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। कंपनी परिसर मे उठते धुएं और लगातार हो रहे विस्फोटों के कारण यह पता लगाना मुश्किल है कि अंदर की स्थिति क्या और कैसी है। प्रशासन ने एहतियातन आम लोगों को घटनास्थल के पास जाने से रोक दिया है।
दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर उपस्थित हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी हैं। क्योकि फैक्ट्री में बहुत ही बड़ी मात्रा में ज्वलनशील रसायन रखे थे, इस कारण आग तेजी से फैल रही है और नियंत्रण पाना काफी मुश्किल हो रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आम जनता को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक प्लास्टिक कंपनी में आग लगने की घटना बताई जा रही थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।