सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने देवसर भ्रमण के दौरान तहसील कार्यालय देवसर का निरीक्षण कर राजस्व कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि बेदखली, सीमांकन और बंटवारा से जुड़े लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संबंधित हल्का पटवारियों से समय पर प्रतिवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो पटवारी समय सीमा में प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कोर्ट संचालन के दिनों की जानकारी भी ली और निर्देश दिए कि यदि प्रकरणों की संख्या अधिक है तो कोर्ट संचालन के दिनों में वृद्धि की जाए, ताकि लंबित मामलों का तेजी से निपटारा हो सके।
