होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

एनटीपीसी विंध्याचल ने शुरू किया बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026, 150 बेटियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 12, 2026 5:05 AM

सिंगरौली। NTPC Limited विंध्याचल द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास से जोड़ने के उद्देश्य से ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) 2026’ के सातवें संस्करण का शुभारंभ किया गया। उमंग भवन में आयोजित एक माह की आवासीय कार्यशाला का उद्घाटन कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  ने किया।

NTPC Limited विंध्याचल द्वारा बालिकाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास से जोड़ने के उद्देश्य से ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) 2026’ का शुभारंभ किया गया। उमंग भवन में आयोजित इस एक माह की आवासीय कार्यशाला का उद्घाटन कलेक्टर ने किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक एवं सहायक कलेक्टर  विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वर्ष 2018 में शुरू हुआ यह अभियान अब देशभर के 50 से अधिक एनटीपीसी केंद्रों पर संचालित किया जा रहा है। अब तक 736 बालिकाएं इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं। इस वर्ष 150 बालिकाओं का चयन किया गया है, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 30 छात्राओं की 12वीं तक की शिक्षा का पूरा खर्च एनटीपीसी द्वारा उठाया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर गौरव बैनल ने कहा कि बालिकाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए इस प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एक माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में बालिकाओं को शैक्षणिक शिक्षा के साथ योग, कराटे, आत्मरक्षा, जीवन कौशल और सामाजिक जागरूकता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया। वहीं पूर्व प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस अभियान ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। एनटीपीसी विंध्याचल का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment