होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

उतानीपाठ में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, एएनएम और पटवारी को निलंबित करने के निर्देश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 15, 2026 5:29 AM

सिंगरौली। रीवा संभाग के आयुक्त बी.एस. जामोद एवं कलेक्टर गौरव बैनल ने बैढ़न क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल ग्राम उतानीपाठ का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों की शिकायतों पर आयुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए एएनएम और पटवारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। जन-संवाद में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण नहीं हो रहा है। मौके पर मौजूद तीन गर्भवती महिलाओं ने भी टीका न लगने की बात कही। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित एएनएम को तत्काल निलंबित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। साथ ही विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि पंचायत सचिव द्वारा ई-केवाईसी नहीं किए जाने के कारण एक दिव्यांग महिला को पिछले एक वर्ष से पेंशन नहीं मिल रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने संबंधित सचिव के वेतन से कटौती कर पेंशन राशि भुगतान करने के निर्देश दिए। वहीं लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायत पर संबंधित पटवारी को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के बाद आयुक्त और कलेक्टर ने सीएसआर मद से कराए जा रहे तालाब गहरीकरण और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए उन्होंने ‘जल रोको अभियान’ और ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment