सिंगरौली। सिंगरौली महोत्सव एवं नगर गौरव दिवस को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शुक्रवार को रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद और डीआईजी हेमंत चौहान ने कार्यक्रम स्थल चून कुमारी स्टेडियम तथा हेलीपैड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सिंगरौली महोत्सव एवं नगर गौरव दिवस का आयोजन 23 मई से 25 मई तक किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद एवं डीआईजी हेमंत चौहान ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल चून कुमारी स्टेडियम और हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं कलेक्टर गौरव बैनल से चर्चा कर महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली गई। डीआईजी हेमंत चौहान ने पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए।
