होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

दर्दनाक हादसा, आग में जिंदा जले तीन मासूम

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, May 24, 2026 7:59 AM

सीधी। जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र के काशीहवा गांव में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। कच्चे मकान में लगी भीषण आग में तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीहवा गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की आग में जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने कच्चे मकान को आग की चपेट में ले लिया, जिससे कुछ ही मिनटों में पूरा घर धू-धू कर जलने लगा। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बच्चे घर के अंदर अकेले थे और दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण बाहर नहीं निकल सके। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मृत बच्चों की पहचान 6 वर्षीय धुम्मू उर्फ संध्या साकेत और 3 वर्षीय मासूम के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक घर के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार में स्पार्किंग हुई थी, जिससे पास में रखा बांस और सूखा सामान आग की चपेट में आ गया। कच्चा मकान होने के कारण आग तेजी से फैल गई। घटना के समय बच्चों के पिता मजदूरी के लिए बाहर गए थे, जबकि मां राशन लेने दुकान गई थी। घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 6-6 लाख रुपये तथा जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment