सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा खनन पर्यवेक्षकों के लिए तीन दिवसीय तकनीकी विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 25 मई से 27 मई 2026 तक केंद्रीय उत्खनन प्रशिक्षण संस्थान (सीईटीआई), सिंगरौली में संपन्न हुआ।
कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा खनन पर्यवेक्षकों के लिए तीन दिवसीय तकनीकी विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 मई 2026 से 27 मई 2026 तक एनसीएल के केंद्रीय उत्खनन प्रशिक्षण संस्थान (सीईटीआई), सिंगरौली में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व मुख्य प्रबंधक (खनन), बीसीसीएल श्री सूरजीत मित्तर ने प्रतिभागियों को खनन पर्यवेक्षकों के कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व, निरीक्षण की गुणवत्ता, वैधानिक रिपोर्ट लेखन तथा सेफ्टी टॉक के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने टूल बॉक्स सेफ्टी टॉक और कार्यस्थल सुधार हेतु क्वालिटी सर्किल तकनीक के उपयोग पर भी प्रकाश डाला। इसके अलावा प्रशिक्षण में खान अधिनियम, सीएमआर-2017, खनन नियमों से जुड़े वैधानिक प्रावधान एवं नवीन संशोधन, संचार कौशल, प्रेरणा एवं निर्णय क्षमता विकास, “टेक-5 फॉर सेफ्टी”, पीईईपीओ आधारित परीक्षण एवं निरीक्षण, सेफ्टी मैनेजमेंट प्लान (एसएमपी), सुरक्षित संचालन प्रक्रियाएं तथा स्टैंडिंग ऑर्डर्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में सुरक्षा प्रबंधन में श्रमिकों की सहभागिता, वर्कमेन इंस्पेक्टर की भूमिका एवं दायित्व, व्यावसायिक स्वास्थ्य जोखिम, वैधानिक प्रावधान एवं मेडिकल सर्विलांस जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों से 34 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा समय-समय पर कर्मियों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने, तकनीकी दक्षता विकसित करने तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
