होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जन समस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर ही सुलझीं ग्रामीणों की समस्याएं

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, June 4, 2026 7:41 AM

सिंगरौली। जिले के दूरस्थ ग्राम रेहड़ी (ग्राम पंचायत पराई) में बुधवार को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुनकर कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

जिले के सुदूरवर्ती ग्राम रेहड़ी (ग्राम पंचायत पराई) में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। राज्य मंत्री राधा सिंह और सांसद डॉ. राजेश मिश्र की मौजूदगी में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन में जनपद पंचायत चितरंगी द्वारा आयोजित शिविर का शुभारंभ बुधवार सुबह 10:30 बजे हुआ। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री राधा सिंह और सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए। शिविर में खाद्य, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, जनजातीय कार्य, पशुपालन, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत मंडल, जल संसाधन सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। यहां अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर कई राजस्व प्रकरणों, राशन कार्ड त्रुटियों, बिजली बिल शिकायतों और कृषि अनुदान से जुड़े मामलों का तत्काल निराकरण किया। इस दौरान एक विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। डॉक्टरों ने ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य आवश्यक परीक्षण कर मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित कीं। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने पर ग्रामीणों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment