होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद को भी मारी गोली

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, June 5, 2026 5:37 AM

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का अंत बेहद दर्दनाक तरीके से हुआ। गुरुवार रात हाईवे थाना क्षेत्र की सूर्यनगर कॉलोनी में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार दतिया जिले के कंधारी गांव निवासी पोखन (23) पिछले कुछ दिनों से अपनी सहेली के घर मथुरा में रह रही थी और एक ब्यूटी पार्लर में काम कर रही थी। पांच वर्ष पहले उसने झांसी निवासी मिथुन (27) से प्रेम विवाह किया था, लेकिन वैवाहिक विवाद के चलते दोनों अलग-अलग रह रहे थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार को मिथुन पत्नी की तलाश करते हुए मथुरा पहुंचा। दोनों के बीच बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपति के बीच चल रहे न्यायालयीन मामले को लेकर भी तनाव था। इसी दौरान गुस्से में आकर मिथुन ने तमंचे से पत्नी पर गोली चला दी। पत्नी के गिरते ही उसने खुद को भी गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में घटना की वजह पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चला आ रहा आपसी विवाद प्रतीत हो रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment