होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

नेपाल में गूंजा सिंगरौली का नाम, नन्हें कराटे चैंपियंस ने जीते 10 अंतरराष्ट्रीय पदक

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, June 9, 2026 12:04 PM

सिंगरौली। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित 12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में सिंगरौली के नन्हें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और देश का गौरव बढ़ाया है। सात देशों की भागीदारी वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 10 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित 12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश और जिले का गौरव बढ़ाने वाले सिंगरौली के नन्हें कराटे खिलाड़ियों का जिला प्रशासन ने सम्मान किया। कलेक्टर गौरव बैनल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सात देशों के खिलाड़ियों के बीच सिंगरौली के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर कुल 10 पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि को जिले के खेल इतिहास की बड़ी सफलता माना जा रहा है। सम्मान समारोह के दौरान कलेक्टर ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए मुख्य कोच गणेश सिंह को जिले के शासकीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावासों में नियमित कराटे प्रशिक्षण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण विशेष रूप से बालिकाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने वाले इन खिलाड़ियों का अनुभव अन्य बच्चों तक भी पहुंचना चाहिए। काठमांडू के दशरथ रंगशाला इंडोर स्टेडियम में 29 से 31 मई तक आयोजित प्रतियोगिता में महज साढ़े छह वर्ष की संयुक्ता सिंह और सिगिनाम नित्याश्री ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। वहीं शौर्य पिपलिया, अवनीश अग्रवाल और श्रेयाशी शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। साई कृष्णा आचार्य, मणिकर्णिका दुबे, आर्यांश भारद्वाज, प्रतिष्ठा सिंह राठौर और शुभी अग्रहरि ने कांस्य पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाया। इस सफलता के पीछे मुख्य कोच गणेश सिंह, कोच खुशबू साकेत और टीम मैनेजर नम्रता सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कलेक्टर ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन खेल सुविधाओं के विकास और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment