होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

अमृत-1 योजना के कार्यों का आयुक्त ने किया निरीक्षण, एक माह में तीनों एसटीपी शुरू करने के निर्देश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, June 25, 2026 6:03 AM

सिंगरौली। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने अमृत-1 योजना के तहत निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने जिला पंचायत परिसर के समीप तथा विंध्यनगर स्थित एसटीपी का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत 31 एमएलडी क्षमता वाले तीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट विकसित किए जा रहे हैं। हिरवाह और विंध्यनगर स्थित एसटीपी में केवल विद्युत संबंधी कार्य शेष हैं, जबकि जिला पंचायत के पास निर्माणाधीन एसटीपी का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। निरीक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि 79 किलोमीटर सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 93 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। आयुक्त ने शेष पाइपलाइन एवं सीवर कनेक्शन कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन अधिक से अधिक घरों को सीवर नेटवर्क से जोड़ा जाए। श्रीमती प्रधान ने संविदाकार को निर्देशित किया कि सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कर एक माह के भीतर तीनों एसटीपी को चालू किया जाए। उन्होंने विंध्यनगर स्थित एसटीपी तक पहुंच मार्ग के निर्माण को भी प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि अमृत-1 योजना के पूर्ण होने से शहर में सीवरेज प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment