न्यूजमध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश मे यात्रियो से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी,दर्जनो यात्री घायल।

डिंडौरी। जिले मे यात्रियो से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे मे बस मे बैठे लगभग 24 से अधिक यात्री घायल हो गये है जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह यात्रियो से भरी बस ग्राम कुई परासी से डिंडौरी जिले मे आ रही थी तभी रास्ते मे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस मे लगभग 40 से अधिक लोग सवार थे। हादसे मे लगभग 02 दर्जन यात्री घायल हो गये आनन-फानन मे घायलो को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया।