नेशनल न्यूजन्यूज

अनोखा अंडा: एक अंडा जो नीलामी मे 47 हजार रु मे बिका।

नेशनल। एक ऐसा अनोखा अंडा जो नीलामी मे पूरे 47 हजार रु बिका है। नीलामी से मिली पूरी राशि डेवोन रेप क्राइसिस चैरिटी को दान कर दी गई जो यौन हिंसा और दुर्व्यवहार से पीड़ित लोगों की मदद करती है। यह अंडा पूरी तरह से गोल और ‘एक अरब में एक’ जैसा बताया गया।

ब्रिटेन में एक ऐसा अनोखा अंडा जो नीलामी मे पूरे 47 हजार रु बिका है। यह अनोखा अंडा इंग्लैंड के समरसेट और डेवन बॉर्डर पर स्थित फेंटन फार्म में पाया गया था। इसे फार्म में काम करने वाली एलिसन ग्रीन ने पिछले साल के आखिर में खोजा था। यह अंडा नीलामी में बेयर्न्स हैम्पटन लिटिलवुड ऑक्शनियर्स नामक नीलामी घर में बिका जो इंग्लैंड के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। नीलामी के दौरान कई लोग इस अंडे के लिए बोली लगा रहे थे। । इस नीलामी से मिली पूरी राशि डेवोन रेप क्राइसिस चैरिटी को दान कर दी गई जो यौन हिंसा और दुर्व्यवहार से पीड़ित लोगों की मदद करती है। चैरिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दाविना कुल ने कहा कि इस अनोखी नीलामी से उन्हें बहुत खुशी हुई। उनका कहना था कि इस धनराशि से कम से कम एक पीड़ित शख्स को मदद मिल सकेगी जिसे वर्तमान में सहायता की आवश्यकता है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button