न्यूजमध्य प्रदेश

सिंगरौली की दीदियां बनी लखपति,अब बनना चाहती है करोड़पति।

सिंगरौली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लखपति दीदी संकल्प को साकार करने की दिशा में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सिंगरौली जिले में अब तक 28,800 से अधिक महिलाएं लखपति बन चुकी हैं। कलेक्टर ने लखपति दीदियों से संवाद करते हुयें अपने संबोधन में कहा कि लखपति दीदी अभियान न केवल आर्थिक रूप से महिलाओं को मजबूत कर रहा है, बल्कि उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक पहचान को भी नई ऊंचाइयां दे रहा है।

कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में जिले की लखपति दीदियों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें रीता शाह,कामिनी जयसवाल, विद्यावती सिंह, कुशुमकली, अनीता शाह, उर्मिला साकेत इत्यादि दीदियों से सीधा संवाद कर उनके आजीविका अनुभवों, सफलताओं और आगे की संभावनाओं पर चर्चा की। कलेक्टर ने लखपति दीदियों से संवाद करते हुयें अपने संबोधन में कहा कि लखपति दीदी अभियान न केवल आर्थिक रूप से महिलाओं को मजबूत कर रहा है, बल्कि उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक पहचान को भी नई ऊंचाइयां दे रहा है।

कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न आयमूलक गतिविधियों जिनमें सब्ज़ी उत्पादन, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर संचालन, हस्तशिल्प, और समूह विपणन से संबंधित अपने कार्यों एवं अनुभवों को साझा किया। यह संवाद कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है, जो आने वाले समय में और अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनने हेतु प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button