जीतू पटवारी का बड़ा बयान – आदिवासी सम्मान और अधिकारों की बात करने वाली भाजपा पर विधायक को पद से हटाने के प्रयास का आरोप।
मध्यप्रदेश। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आदिवासी समाज के सम्मान और अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए ।
एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा एक ओर आदिवासियों के सम्मान और अधिकारों की बात करती है, वहीं दूसरी ओर एक आदिवासी विधायक को उसके पद से हटाने के लिए कथित तौर पर षड्यंत्र रच रही है।
जीतू पटवारी ने कहा,
भाजपा आदिवासी के सम्मान और अधिकारों की बात तो करती है, लेकिन आदिवासी विधायक को पद से हटाने के लिए पूरा षड्यंत्र रच रही है!”
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के इस बयान ने मध्यप्रदेश की राजनीति में आदिवासी प्रतिनिधित्व और राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
खबर: bhartiyriyashat.com
