सिंगरौली। जिले के चितरंगी स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ का जिला स्तरीय शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आयोजित होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण हितग्राही शामिल होंगे।
मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद के निर्देशानुसार आज 2 जुलाई को सिंगरौली जिले में ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम चितरंगी के सामुदायिक भवन में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस नई पहल के माध्यम से ग्रामीणों को 125 दिनों की रोजगार गारंटी, विकास कार्यों में डिजिटल पारदर्शिता तथा विकेंद्रीकृत नियोजन जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ मिलेगा। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ विकास कार्यों को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाना है। शुभारंभ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिक और हितग्राही शामिल होंगे। इस अवसर पर ग्रामीण विकास से जुड़े नए कार्यों की शुरुआत भी की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय स्तर के शुभारंभ समारोह का ऑनलाइन सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा, ताकि स्थानीय हितग्राही और श्रमिक इस ऐतिहासिक पहल से सीधे जुड़ सकें।
