सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत उज्जैनी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक नाबालिग युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत उज्जैनी गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक नाबालिग की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उज्जैनी निवासी तुलसीदास कोल, पिता जियालाल कोल, साइकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। बिजली गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
