होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया पोषण दिवस,गर्भवती-धात्री महिलाओं और बच्चों को संतुलित आहार के प्रति किया जागरूक

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, September 22, 2026 8:18 AM

सिंगरौली। पोषण पखवाड़े के तहत महिला एवं बाल विकास परियोजना चितरंगी क्रमांक-1 के आंगनबाड़ी केंद्र नौढिया में पोषण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खटाई की सरपंच हिरामन देवी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य तथा शारीरिक-मानसिक विकास को लेकर जागरूक किया गया।

पोषण पखवाड़े के तहत महिला एवं बाल विकास परियोजना चितरंगी क्रमांक-1 अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र नौढिया में सोमवार को पोषण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खटाई की सरपंच हिरामन देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के साथ 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शारीरिक एवं मानसिक विकास को लेकर जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि बच्चों के जीवन के शुरुआती छह वर्ष विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान बच्चों को नियमित रूप से संतुलित और पौष्टिक आहार देना जरूरी है। गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए भी पर्याप्त एवं पौष्टिक आहार को आवश्यक बताया गया। कार्यक्रम में कुपोषण की रोकथाम में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका के साथ परिवार और समुदाय की सहभागिता पर जोर दिया गया। ग्रामीणों और महिलाओं को बताया गया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, दूध, अंडे सहित अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक भोजन में शामिल कर पोषण स्तर में सुधार किया जा सकता है। इस दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और संतुलित आहार से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment