होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, नाश्ता वितरण में गड़बड़ी पर नोटिस

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, May 7, 2026 5:54 AM

सिंगरौली। शहरी परियोजना अंतर्गत पंजरेह झिंगुरदा बस्ती क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का परियोजना अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कांटा बैरियर झिंगुरदा, चन्द्रपुर एवं खैरवाही बस्ती झिंगुरदा स्थित तीनों आंगनबाड़ी केंद्र संचालित पाए गए।

शहरी परियोजना की परियोजना अधिकारी ने मंगलवार को पंजरेह झिंगुरदा बस्ती क्षेत्र के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कांटा बैरियर झिंगुरदा, चन्द्रपुर एवं खैरवाही बस्ती झिंगुरदा स्थित केंद्र संचालित पाए गए। इस दौरान बच्चों की लंबाई एवं वजन का भौतिक सत्यापन ‘पोषण ट्रैकर एप’ के माध्यम से किया गया। निरीक्षण में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन की स्थिति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर परियोजना अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि हितग्राहियों के दस्तावेजों को तत्काल दुरुस्त कर शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। वहीं, स्व-सहायता समूहों द्वारा भोजन वितरण मीनू के अनुसार किया जाना पाया गया, लेकिन नाश्ता वितरण में निर्धारित मीनू का पालन नहीं होने पर संबंधितों के खिलाफ नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू की गई है। टीकाकरण व्यवस्था की समीक्षा में स्थिति संतोषजनक मिली। ए.एन.एम. द्वारा गर्भवती महिलाओं को समय पर टीके लगाए जाने की जानकारी भी निरीक्षण के दौरान सामने आई।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment