होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

आवारा कुत्ते ने चार साल के मासूम को नोचा, गंभीर घायल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, September 8, 2026 3:57 AM

महानगर। न्यू सतगुरु नगर की गली नंबर-2 में रविवार को आवारा कुत्ते ने चार वर्षीय मासूम गौरांग पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को जमीन पर गिराकर चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर बुरी तरह नोच दिया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह कुत्ते को भगाकर उसकी जान बचाई।

न्यू सतगुरु नगर की गली नंबर-2 में रविवार को आवारा कुत्ते ने चार वर्षीय मासूम गौरांग पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को जमीन पर गिराकर चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर बुरी तरह नोच दिया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डंडे से कुत्ते को भगाकर मासूम को बचाया। परिजन घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने घावों पर टांके लगाने के साथ एंटी-रेबीज इंजेक्शन देकर उपचार शुरू किया। घटना के बाद बच्चा सहमा हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक है। शाम के समय गलियों और मुख्य रास्तों पर कुत्तों के झुंड जमा रहते हैं और राहगीरों, बच्चों व दोपहिया वाहन चालकों के पीछे दौड़ते हैं। घटना से नाराज लोगों ने नगर निगम प्रशासन से आवारा कुत्तों की धरपकड़ और नसबंदी अभियान तेज करने की मांग की है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment