नेशनल डेस्क। टेक्नोलॉजी की दुनिया में तेजी से हो रहे बदलाव के बीच अब एक नया और अनोखा कॉन्सेप्ट सामने आया है। OPPO ने एक ऐसा स्मार्ट छाता पेश किया है, जिसमें स्क्रीन लगी है और जो चलते-फिरते यूजर को GPS, नोटिफिकेशन और अन्य डिजिटल जानकारी दिखा सकता है।
टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और चौंकाने वाला इनोवेशन सामने आया है। OPPO ने एक ऐसा स्मार्ट छाता पेश किया है, जिसमें स्क्रीन लगी है और जो यूजर को चलते-फिरते GPS, नोटिफिकेशन और अन्य जरूरी जानकारी दिखा सकता है। इस स्मार्ट छाते की सबसे बड़ी खासियत इसकी कैनोपी में लगी डिजिटल स्क्रीन है। यह स्क्रीन यूजर को रास्ता (GPS नेविगेशन), कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन जैसी जानकारी सीधे दिखाती है, जिससे बार-बार मोबाइल निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कॉन्सेप्ट रोजमर्रा की चीजों को स्मार्ट बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब कंपनियां सिर्फ स्मार्टफोन या वियरेबल डिवाइस तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि आम इस्तेमाल की चीजों में भी टेक्नोलॉजी जोड़ने पर काम कर रही हैं। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि यह स्मार्ट छाता फिलहाल सिर्फ कॉन्सेप्ट स्टेज में है और इसे बाजार में लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है। फिलहाल, यह अनोखा आइडिया लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और भविष्य की स्मार्ट लाइफस्टाइल की झलक दिखा रहा है।
