होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

अमलोरी इंडेन गैस गोदाम में सेंध लगाकर सिलेंडर चोरी, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, August 2, 2026 5:15 AM

सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र के अमलोरी स्थित इंडेन गैस गोदाम में दीवार में सेंध लगाकर एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए छह भरे हुए गैस सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं।

अमलोरी स्थित इंडेन गैस गोदाम की दीवार में सेंध लगाकर एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाले दो आरोपियों को नवानगर पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह भरे हुए गैस सिलेंडर भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, अमलोरी कॉलोनी निवासी गोदाम प्रभारी कृष्णा मल्लाह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गोदाम की पिछली दीवार तोड़कर अज्ञात चोर सात भरे हुए इंडेन गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए हैं। मामले में धारा 331(4) एवं 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने ग्राम कचनी निवासी पृथ्वीलाल कुशवाहा (36) और जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा (26) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से छह भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद कर लिए। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित बैरागी के नेतृत्व में थाना प्रभारी राकेश साहू और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment