सिंगरौली। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र स्थित अमलोरी कॉलोनी में एक युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।
जिले के नवानगर थाना क्षेत्र स्थित अमलोरी कॉलोनी में एक युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर नवानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद अमलोरी कॉलोनी क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
