होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 10 से अधिक घायल; एक महिला की हालत गंभीर

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, July 3, 2026 6:28 AM

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। झारखंड के रामगढ़ से कोरबा जा रही ‘जय बाला’ ट्रैवल्स की यात्री बस टांगरपानी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3:30 बजे वैकल्पिक मार्ग से गुजर रही बस का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई। उस समय बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए होली क्रॉस अस्पताल रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment