नेशनल डेस्क। भोपाल की सड़कों पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। एयरपोर्ट रोड पर एक शख्स अपनी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिग्गी में दो बकरी के बच्चों को लेकर निकल पड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटर की डिग्गी खुली हुई है और उसमें दो छोटे बकरी के बच्चे आराम से बैठे हुए हैं। हैरानी की बात यह रही कि दोनों बिल्कुल शांत नजर आए, मानो किसी खास सवारी का मजा ले रहे हों। इस अनोखे जुगाड़ को देखकर राहगीरों की हंसी नहीं रुकी।
देखे वीडियो-
भोपाल में एक बार फिर जुगाड़ का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। एयरपोर्ट रोड पर एक शख्स ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिग्गी में दो बकरी के बच्चों को बैठाकर सड़कों पर घूमता नजर आया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूटर की डिग्गी खुली हुई है और उसमें दोनों बकरी के बच्चे आराम से बैठे हैं। उन्हें न डर है और न ही किसी तरह की घबराहट—मानो वे किसी लग्जरी सवारी का आनंद ले रहे हों। इस नजारे को देखकर राहगीर भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स मजाकिया अंदाज में कमेंट कर रहे हैं कि “ओला ने हेलमेट रखने की जगह बनाई थी, भोपालियों ने उसे बकरी का किड्स रूम बना दिया।” हालांकि इस मजेदार वीडियो के बीच कुछ लोगों ने जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है। उनका कहना है कि इस तरह खुले में डिग्गी में जानवरों को ले जाना खतरनाक हो सकता है।
