होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर ‘उद्यमी मध्यप्रदेश-2026’ में एनसीएल की सहभागिता

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, June 30, 2026 9:22 AM

सिंगरौली। अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने भोपाल में आयोजित ‘उद्यमी मध्यप्रदेश-2026’ कार्यक्रम में भाग लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 2026 के अवसर पर नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने भोपाल में मध्यप्रदेश शासन के एमएसएमई विभाग एवं फिक्की द्वारा आयोजित ‘उद्यमी मध्यप्रदेश-2026’ कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के तहत आयोजित वेंडर डेवलपमेंट मीट में एनसीएल की ओर से सहायक प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) विपुल राय ने भाग लिया। उन्होंने एमएसएमई विक्रेताओं और उद्यमियों को एनसीएल की निविदाओं में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही अनुसूचित जाति/जनजाति स्वामित्व वाले उद्यमों एवं महिला उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। एनसीएल लगातार समावेशी सार्वजनिक खरीद नीति के तहत सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (एमएसई) को बढ़ावा दे रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी ने निर्धारित 35 प्रतिशत लक्ष्य के मुकाबले करीब 39 प्रतिशत खरीद एमएसई से कर अपनी प्रतिबद्धता को सफलतापूर्वक पूरा किया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment