होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

अवैध खनिज माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चार वाहन जप्त

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, June 10, 2026 5:46 AM

सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रेत, गिट्टी और मिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे चार वाहनों को जप्त किया।

जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग ने मंगलवार सुबह संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त चार वाहनों को जप्त किया है। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल और सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान वैध अभिवहन पास के बिना खनिजों का परिवहन करते वाहन पकड़े गए। जांच में दो बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से भरे हुए मिले, जबकि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गिट्टी और एक हाइवा वाहन (एमपी-66-एच-2264) मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाया गया। कार्रवाई के बाद जप्त किए गए वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी बंधौरा, थाना माड़ा तथा कोतवाली वैढ़न में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग ने बताया कि सभी मामलों में खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment