होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 60.79 बल्क लीटर मदिरा जब्त

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, July 21, 2026 8:19 AM

सिंगरौली। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सरई क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापामार कार्रवाई करते हुए 60.79 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की। इस दौरान तीन आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

जिले में अवैध शराब के संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60.79 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में वृत्त सरई क्षेत्र के ग्राम गौड़बहरा, पुरेल और पठरीदा में दबिश दी गई। ग्राम गौड़बहरा में कैलाश यादव के ठिकाने से 42 बल्क लीटर तथा अन्य दो स्थानों से 18.79 बल्क लीटर मदिरा बरामद हुई। जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत 21,946 रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment